जेसी मील कन्या महाविद्यालय में डिजीटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

Feb 26 2022

ग्वालियर। जेसी मिल कन्या महाविद्यालय में गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा डिजिटल मार्केटिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते हुए महत्व एवं इस क्षेत्र में करियर के अवसरों को छात्राओं से अवगत कराना है। 
गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि उनकी संस्था किस प्रकार युवाओं को करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है ट्रेनर सुमित शर्मा द्वारा छात्राओं को डिजीटल मार्केटिंग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। एवं इस क्षेत्र में छात्राएं कम पूंजी में अपने स्वंय के व्यापार स्थापित कर सकती है। कार्यक्रम संयोजक डॉ अंजू श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला में मिली जानकारी से छात्राएं प्रेरणा लेकर अपना रोजगार स्वंय पैदा कर सकती है, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ कविता गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कल्पना शर्मा सहित डॉ रंजना सिंह, गीता अवस्थी, डॉ निशा जैन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।