महाशिवरात्रि पर अचलेश्वर महादेव मंदिर पर सजेगा फूल बंगला
Feb 26 2022
ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर पर विशेष लाइट लगाकर उसे आकर्षक बनाया जा रहा है। मंदिर पर फूल बंगला सजेगा। 1 मार्च की शिवरात्रि है और मंदिर के पट रात 12 बजे से ही शिवभक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। रात से ही यहां लंबी लाइनें लगना शुरू हो जाती है। सबसे पहले अचलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार होगा और रूद्राभिषेक किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सारी तैयारियों की जा रही हैं। शिवरात्रि के दिन अचलेश्वर मार्ग पर यातायात में भी बदलाव किया जाएगा। अचलेश्वर मंदिर पर अभी जीर्णोद्धार काम चल रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि वर्ष 2022 में शिवरात्रि तक यह पूरा हो जाएगा, लेकिन कोरोना के चलते काम पूरा नहीं हो सका है। इसके बाद भी शिवरात्रि पर मंदिर को भव्य रूप में सजाया जा रहा है।
1 मार्च को महाशिवरात्रि है। सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। शहर के सबसे प्रमुख शिवालय अचलेश्वर महादेव पर लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यहां जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं हो सका, लेकिन महाशिवरात्रि को मंदिर की सजावट में कोई कमी नहीं आएगी। मंदिर न्यास के पदाधिकारियों से प्रशासन की टीम ने इसको लेकर बातचीत भी की है। न्यास के अध्यक्ष रहे हरीदास अग्रवाल का कहना है कि अचलेश्वर मंदिर परिसर को 200 झंडों से जाया जाएगा। साथ ही विशेष श्रृंगार और रुद्राभिषेक किया जाएगा। एसडीएम लश्कर अनिल बनवारिया का कहना है कि अचलेश्वर मंदिर पर भव्य सजावट की जाएगी, एक भक्त फूल बंगला लगा रहा है। मंदिर की व्यवस्थाओं तथा सजावट पर लगभग 3 लाख रुपए का खर्च आ रहा है।
महाशिवरात्रि पर अचलेश्वर महादेव मंदिर और उस सड़क को विशेष लाइट से सजाया जाएगा। आकर्षक रोशनी में मंदिर चमकता दिखेगा। मंदिर के बाहर शिवलिंग के दर्शन के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। मंदिर के अलावा मंदिर आने जाने वाले रास्ते पर मंदिर से लेकर इंदरगंज चौराहा तक सड़कों पर लाइटिंग की जा रही है।
एक मार्च की शिवरात्रि है, लेकिन मंदिर में दर्शन 28 फरवरी की रात 12 बजे से ही दर्शन शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले काबडि़ए यहां आकर शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करेेंगे और उसके बाद आम शिव भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। रात से ही यहां भक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाती है। मंदिर के आसपास प्रसादी बांटने वालों के स्टॉल लगते हैं।
यातायात मार्ग होगा परिवर्तित
महाशिवरात्रि पर अचलेश्वर मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटती है। ऐेसे में सबसे ज्यादा भीड़ अचलेश्वर मार्ग पर रहती है। यहां करीब आधा किलोमीटर तक दर्शन करने वालों की लाइनें लगी रहती हैं। इसलिए यहां ट्रैफिक भी डायवर्ट करना पड़ता है। इस बार भी अचलेश्वर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे और वैकल्पिक मार्ग से ट्रैफिक निकाला जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









