एक बार स्मैक बेची मुनाफा हुआ तो बन गया तस्कर, साढ़े बारह लाख की स्मैक के साथ पकड़ा
Feb 25 2022
ग्वालियर। मकान बनाकर लोगों के सपने बुनने वाला एक कारीगर स्मैक की चमक में फंसकर स्मैक तस्कर बन गया। ऐसे ही एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने उपनगर ग्वालियर में कालू बाबा की बगिया से गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्कर के पास से 12.50 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है।
पकड़े गए तस्कर को थाना लाकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि किस तरह वह अपनी कारीगिरी भूलकर स्मैक के जाल में फंस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसका लिंक पता लगाने में जुटी है। कहां से वह स्मैक लाता था और यहां किसे सप्लाई करता था।
एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उपनगर ग्वालियर के कालू बाबा की बगिया में एक युवक स्मैक की खेप लेकर आया है और उसे खापने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और ग्वालियर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और मुखबिर के बताए स्थान पर भेज कर पहले सूचना की तस्दीक की। जब यकीन हो गया कि सूचना सटीक है और सामने खड़ा युवक ही तस्कर तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तस्करी करने वाले युवक को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 124 ग्राम स्मैक मिली है। बरामद स्मैक की कीमत बाजार में लगभग साढ़े बारह लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने जब स्मैक तस्कर से पूछताछ की तो उसकी पहचान नंदराम प्रजापति निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है।
मकान बनाते-बनाते बेचने लगा स्मैक
नंदराम प्रजापति के बारे में पुलिस को पता लगा है कि वह मकान बनाने का अच्छा कारीगर है। उसकी डिमांड आसपास के क्षेत्र में काफी रहती है, लेकिन कोरोना के चलते जब लॉकडाउन लगा तो काम धंधा पूरी तरह ठप्प हो गया था। अब उसके पास कोई साधन नहीं अजीविका का। इसके बाद उसे स्मैक की लत लग गई। पहले स्मैक पीने लगा फिर उसके पूरे धंधे को समझा। कुछ महीने पहले 40 ग्राम स्मैक लेकर आया और बेचा। इससे कई गुना मुनाफा हुआ और मेहनत भी कम लगी। इसके बाद वह तस्करी करने लगा। यह माल कहां से लाया है और कहां बेचा जाना था पुलिस पूछताछ कर रही है।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि आरोपी मैनपुरी, इटावा से स्मैक लेकर आता था। यह माल वह मैनपुरी से लेकर आता था। यहां एक-एक ग्राम की पुडिय़ा बनाकर 800 से 1000 रुपए में बेचता था। अभी उससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









