पुलिस ने फरियादी के बैंक खाते से निकले रुपये वापस करवाये

Feb 25 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को आवेदक कपिल गुप्ता निवासी ग्वालियर द्वारा एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसमें उसके द्वारा कि त्रुटिवश किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में सात लाख नवासी हजार दौ सौ पचास रुपये ट्रांसफर करने तथा उक्त खाता धारक से रूपये वापस मांगने पर उसके द्वारा रूपये लौटाने से मना करने की शिकायत की गई थी। 
उक्त आवेदक की शिकायत को गंम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अपराध राजेश डण्डोतिया व रत्नेश तोमर एवं विजय भदौरिया को क्राइम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए बैक से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकले हुए 789250 रुपये(सात लाख नवासी हजार दौ सौ पचास) रुपये आवेदक के खाते में वापस करवा दिये। फरियादी के खाते में पैसे वापस आने के बाद उसने थाना उपस्थित होकर  सायबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।