ट्रक ड्राइवरों एबं क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Feb 25 2022

ग्वालियर। एफपीएआई इंडिया ग्वालियर द्वारा साइट्सेवर्स इंडिया के सहयोग से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ट्रक ड्राइवरों एवम क्लीनर्स के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे इंडियन ऑयल झांसी के वरिष्ठ डिपो प्रबंधक कृष्णम सिंह चौहान मौजूद रहे। उन्होने अपने उद्वोधन मे सभी ट्रक ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया और बताया कि हमेशा रोड पर अपनी निगाह बना कर गाड़ी चलाए साथ ही उन्होने ट्रक ड्राइवर को चश्मे भी वितरित किए।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित द्वारा ऑनलइन जानकारी दी। उन्होने सभी को स्वास्थ्य पर हमेशा जागरूक रहने की अपील की साथ ही उन्होने बताया की किस प्रकार साइटसेवर्स के सहयोग से लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। उन्होने ट्रक ड्राइवरों एवम क्लीनरों को कोविड जैसी घातक बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
डिपो के सेफ्टी ऑफिसर मोहन राज कुमार गुप्ता ने सभी लोगो को एचआईवी/एड्स जैसी बीमारी से बचाव पर चर्चा की। अच्छेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी को संस्था द्वारा चलाई जा रही नवीन गतिविधियों एवम किस प्रकार ड्राइवर्स एबं क्लीनर्स को संस्था से जोड़कर लाभ दिया जा सकता है इस विषय पर जानकारी दी। शिविर के माध्यम से 81 लोगो को लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। एबं आभार श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से जीआर रमेश, डॉ. महेश कुमार, श्रीमती गीता सूर्यवंशी, सोवरन सिंह, कु मुस्कान, खादौरिया, मलकान सिंह, सोनम पाल आदि संस्था के सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।