इंदरगंज चौराहे पर खड़े वाहनों को हटाया

Feb 25 2022

ग्वालियर। शुक्रवार को इंदरगंज चौराहे के गुलंबर के चारों तरफ खड़े चार पहिया वाहनों को हटाने की कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कई वाहनों को कंपू स्थित यातायात थाने में खड़ा करवाया। बताया जाता है कि इस दौरान एक अधिवता का वाहन पर भी उठाया गया तो कार के मालिक ने इसका विरोध किया, लेकिन उसकी एक न चली। बता दें कि व्यस्त रहने वाले इंदरगंज चौराहे पर गुलंबर के चारों तरफ लोग कारों को पार्क कर देते हैं, जिस कारण जाम तो लगता ही है लेकिन चौराहे की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इससे पूर्व भी इंदरगंज थाना पुलिस ने सड़क पर बेतरतीव लगे वाहनों को हटाया था तो वकीलों ने इसका विरोध किया था।