भागवत कथा एक से, होगा संत महात्माओं का आगमन

Feb 25 2022

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम कमानी पुल लक्ष्मीगंज में 1 मार्च से 8 मार्च तक श्रीमदभागवत कथा आयोजन होने जा रहा है माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि जिसमें लाल पीले वस्त्र पहने माता बहने 108 कलश लेकर चलेंगी कलश यात्रा बग्गी बैंड ढोल नगाड़े भी शामिल रहेंगे। यह कलश यात्रा पहाड़ वाली माता मंदिर नई सड़क से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंचेगी जिस में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री भागवत कथा का वाचन करेंगे संगीतमय भागवत कथा रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन संत महात्माओं का भी आगमन होगा। वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी। 8 फरवरी को हवन पूजन कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सभी शहरवासी शामिल होंगे यह कथा फेसबुक यूट्यूब लाइव के माध्यम से प्रसारण की जाएगी।