अपने काम से प्यार करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता-केजी सुरेश

Feb 25 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में अतिथि वक्ता के रूप में भोपाल से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफे.केजी सुरेश उपस्थित रहेे। युवाओं से बात करते हुए कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि भविष्य में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एंड कॉमिक्स रोजगार के नए अवसर मुहैया करेंगे। डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट की बेहतरीन संभावनाएं होंगी। ऐसे में डिजिटल स्किल्स पर विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि सर्च इंजन मार्केटिंग, डाटा एनालिटिक्स, डिजिटल स्टोरी टेलिंग, कंटेंट डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग, ब्रांडिंग एंड कारपोरेट कम्युनिकेशन रोजगार की नई संभावनाएं लेकर आ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को भी अपनी सोच बदलकर, टेक्नोलॉजी पारंगत बनकर, स्वरोजगार के बारे सोचना होगा।
 उन्होंने क्रिटिकल थिंकिंग व प्रोब्लम सॉल्विंग एटीट्यूड की वकालत की। मीडिया शिक्षा व मीडिया इंडस्ट्री के बीच सहभागिता की सख्त जरूरत है। इसी से विद्यार्थी रोजगार योग्य बनेंगे। ब्रेकिंग न्यूज और टीआरपी के चक्कर में लोगों तक सटीक और तथ्यपूर्ण खबर पंहुचने का अभाव होता जा रहा है अपने काम से प्यार करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता वेबिनार संचालन मानसी चौहान ने किया, तथा आभार व्यक्त आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर, सोम्या तोमर, सत्यम गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।