युवा खुद के साथ दूसरों की गलतियों से सीखकर आगे बढ़े- निगमायुक्त

Feb 24 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में निगमायुक्त किशोर कान्याल ने युवाओं से बात करते हुए कहा कई बार कठिन परिस्थितियां और बाधाएं हमें आगे बढने से रोकेंगी लेकिन हमें इनसे डरना नहीं है। अपने मजबूत इरादों और रणनीति से इन बुरे हालातों पर विजय हासिल करनी है। जो लोग विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सफलता की मिसाल कायम करते हैं, वे न केवल इतिहास में नाम दर्ज कराते हैं बल्कि आने वाली पीढियों के लिए मिसाल भी बन जाते हैं। युवा खुद के साथ दूसरों की गलतियों से भी सीखकर जीवन में आगे बढ़े निगमायुक्त श्री कान्याल ने अपने द्वारा नगर निगम के लिए किये जा रहे कार्यों को विस्तार से साझा किया जिसमें सीएनजी प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, डस्टफ्री रोडसेक्सन, हैरिटेज आदि शामिल थे गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं के लिए किये जा रहे कार्य की किशोर कान्याल ने सराहना की तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की वेबिनार संचालन मानसी चौहान ने किया। तथा आभार आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर,सोम्या तोमर, सत्यम गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।