स्वयं सेवको की राष्ट्र परिवर्तन में युवाओं की सबसे ज्यादा भूमिका होती है: प्रवीण पाठक
Feb 24 2022
ग्वालियर। युवा प्रधान भारत देश व्यसन के मकडजाल में उलझता जा रहा है जिसे बचाना हम सब लोगों का दायित्व है क्योंकि यह एनएसएस स्वयंसेवक समाज में जाकर जागरूकता का कार्य करते हैं और यह स्वयं ही यदि नशे से दूर होंगे तो समाज को भी इस लत से दूर करने का प्रयास करेंगे। युवा प्रधान भारत देश विश्व में एक मात्र है जिसे पूरी दूनिया युवाओं को देश कहती है। युवा का नाम परिवर्तन करते ही वह वायू हो जाती है जिसे रोकपाना असंभव होता है इसलिये राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाशक्ति किसी भी कार्य को करने में सक्षम होते है, यह युवा असंभव को भी संभव बना देते है यह बात विधायक प्रवीण पाठक ने कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम औड़पुरा व झण्डापुरा में सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है जिसके समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रवीण पाठक, प्रो. रविकांत अदालतवाले, प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. मनोज अवस्थी, अरूण चौहान, कुलदीप चौहान, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यापर्ण द्वारा किया गया।
विधायक प्रवीण पाठक ने बताया कि हमारे छात्र/छात्रा निस्वार्थ भाव से कार्य करते है यही उनकी सबसे बढ़ी पहचान है। कोई भी कार्य केवल प्रमाण पत्र के लिये ही नहीं होना चाहिए बल्कि उसका उद्देश्य प्रमाण पत्र के साथ-साथ जो हमने सीखा है उसे निरंतर हम आगे बढ़ाते रहे और समाज सेवा करते रहे। कुछ लोग पेड़ो के उपर उकेरकर अपना नाम लिखते है जो अपनी पहचान बनाने के लिये करते है परन्तु इसके करने से पेड़ो को भी कष्ट होता है जिसकी वह लोग परवाह नही करते जो गलत है परन्तु हमारे छात्र/छात्रायें इस प्रकार के कार्यो से बचेंगे ऐसी में अपेक्षा करता हूं।
कार्यक्रम में डॉ. केके दुबे, डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ.संतोष शर्मा, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, दीपक शिंदे, श्याम श्रीवास्तव, स्वयं सेवक अंकुश अरोरा, अंजलि, प्रियंका, शीतल, शिवी, यश विश्वजीत, सोहेल, अनिरूद्ध शर्मा, अंकुश चौरसिया, पूजा, नेहा, आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









