शिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय

Feb 24 2022

ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर में एक मार्च के शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। आज सुबह मजदूरों ने लंबे समय से लगी चेली-बल्लियों को हटाना शुरू कर दिया है। इसके हटने से रास्ता खुल गया है। वहीं आसपास फैले निर्माण सामाग्री के मलबे को भी हटाया जा रहा है। इधर कोटेश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर के साथ भूतेश्वर और अन्य शिवालयों में भी मंदिर प्रबंधन गति से तैयारियां कर रहा है। बता दें कि कोरोना काल के बाद इस बार शिवरात्रि पर्व को मंदिर प्रशासन पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।