विद्यार्थी परिषद प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Feb 23 2022
ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहायक प्राध्यापक भर्ती के आवेदन की तिथि को दो माह के लिए बढ़ाने की मांग को लेकर कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि विश्व विद्यालय द्वारा 14 जनवरी 2022 को सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं खेल अधिकारी के पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे, जिनमें आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2022 है।
जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले दो तीन वर्षों से देश वैश्विक महामारी रोग कोविड-19 का सामना कर रहा है, जो अभी भी चल रहा है। और इस महामारी के कारण कॉलेजों और प्रयोगशालाओं को बंद करना पड़ा, जिससे पीएचडी के छात्रों के शोध कार्य प्रभावित हुए। शोधार्थी समय पर अपना शोध कार्य पूर्ण नहीं कर पाए। सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए पीएचडी डिग्री के स्कोर कार्ड में अधिकतम 12 अंक हैं। यदि कोई छात्र महामारी की स्थिति के कारण समय पर अपनी डिग्री पूर्ण नहीं कर पाता है, तो ऐसे छात्र अन्य छात्रों से बहुत पीछे हो जाएंगे।
अत: ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए अनुरोध है कि सहायक प्राध्यापक आदि के आवेदन पत्र भरने की तिथिकम से कम 2 माह के लिए बढ़ा दी जाए, ताकि छात्र अपना कार्य व डिग्री समय पर पूर्ण करके, अधिक सेअधिक अंक प्राप्त कर आवेदन करसकें। इस मौके पर विनोद कुशवाह, रितिका भदौरिया, शिवाजीत तोमर, शेखर करण, राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









