भारतीय मजदूर संघ ने 56 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Feb 23 2022

ग्वालियर। भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में 56 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। जिसमें अन्य अनुषांगिक सहयोगी संगठनों के ज्ञापन भी दिए गए। जिसमें संगठित असंगठित क्षेत्र मैं काम करने वाले लाखों लाख कर्मचारी एवं श्रमिकों की समस्याओं को ज्ञापन में मुख्य रूप से समाहित किया गया।
ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर तोमर साहब के सामने जिला मंत्री ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं के बीच मैं वाचन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस के पश्चात संभाग के प्रभारी कुलदीप सिंह ने 7 मार्च भोपाल चलो विधानसभा घेराव को लेकर अपने विचार रखें एवं समस्याओं का समाधान 7 मार्च तक नहीं होने पर विधानसभा नहीं चलने दी जाएगी।
 ज्ञापन में मुख्य रूप से कुलदीप सिंह गुर्जर, अरविंद मिश्रा, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, भूदयाल पाठक, बसंत पुरोहित, जतिंदर सिंह, राजेश शर्मा, पवन भटनागर, एमएल पटसरिया, राज कुमार कौरव, मनोज सोनी, मुरारी लाल शर्मा, विमल आर्य, नरेंद्र योगी, राजेंद्र शर्मा, हेमराज सविता, रामबाबू कुशवाहा, अजय पाल, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र तोमर, अरुण शर्मा, हंसराज सिसोदिया, मोहन बाथम, जितेंद्र जैन, बृजेश दुबे, अशोक शुक्ला, योगेश शर्मा, अंगद सिंह राठौर, उमाशंकर एवं अनेकों संगठनों के कार्यकर्ता बंधु सैकड़ों की संया में उपस्थित हुए।