कलाम की देश की आजादी में मुख्य भूमिका

Feb 22 2022

ग्वालियर। अब्दुल कलाम आजाद की देश की आजादी और विकास में अहम भूमिका रही, इसके लिए देश उन्हें कभी भुला नहीं सकता। वह पूरा्र जीवन स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे। आज देश के जो हालात हैं ऐसे में एक बार फिर देश को उनके जैसे व्यक्तित्व की बड़ी जरूरत है। वह कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष भी रहे और पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की। शिक्षा के क्षेत्र में तो उनका अद्वितीय योगदान रहा। आज देश में जो शिक्षा क्रांति दिखाई दे रही है और भारत विश्व में अपनी छवि स्थापित कर रहा है यह कलाम की ही देन है। अंग्रेज उनके नाम से ही घबराते थे। आज उनकी 72 वीं पुण्यतिथि है, इस मौके पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने आज कांग्रेस दफ्तर में आयोजित उनकी जयंती पर पुष्पांजलि सभा में कही। इससे पहले कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हे श्रध्दासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर विधायक सतीश सिकरवार, आनंद शर्मा, जेएच जाफरी, अमर सिंह माहौर, हरेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र तोमर, सुनील शर्मा, भैयालाल भटनागर, महाराज सिंह पटेल, धर्मेंद्र शर्मा, नगरपाल आर्य आदि मौजूद रहे।