परीक्षा से पहले बच्चों का तापमान चेककर दिया प्रवेश

Feb 22 2022

ग्वालियर।  मंगलवार को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर था। सुबह से ही कई केन्द्रों पर ड्यूटी पर लगे शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों का तापमान चेक किया और हाथों को सेनेटाइज कर परीक्षा भवन में प्रवेश दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सोशल दूरी का पालन भी किया। बता दें कि मप्र में दसवीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 16-17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। 
कोरोना के दौरान एमपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्था की है। बोर्ड के आदेश के बाद छात्रों को परीक्षा शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और परीक्षा हॉल में सुबह 8.30 बजे से 9.45 बजे के बीच प्रवेश दिया गया। जिले में कुल 95 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें से 41 संवदेनशील और 6 अतिसंवेदनशील केन्द्र हैं। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस के जवान भी तैनात हैं।