बिस्किट लेने आया किशोर, गल्ले पर झपट्टा मारकर 30 हजार रुपए छीन ले गया, पीछा कर पकड़ा
Feb 22 2022
ग्वालियर। एक दुकान पर बिस्किट लेने आए एक किशोर ने मौका पाकर गल्ले से तीस हजार रुपए निकाल लिए। व्यापारी ने जब उसे रोका तो वह धक्का देकर भाग गया। घटना इंदरगंज के राम मंदिर के पास फालका बाजार की है। घटना का पता चलते ही व्यवसायी ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा किया। कुछ पड़ोसी दुकानदार की मदद से किशोर को पकड़ लिया है। छीने गए रुपए भी बरामद हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है।
फालका बाजार निवासी सूरज गर्ग पुत्र रवि गर्ग व्यवसायी हैं। राम मंदिर के पास उनकी यूनिक सर्विसेज के नाम से शॉप है। जब वह अपनी शॉप पर बैठे थे, तभी एक किशोर वहां आया और बिस्किट का पैकेट मांगा। व्यापारी ने दुकान की सीट पर ही बैठे-बैठे कुछ बिस्किट के पैकेट निकाले, लेकिन किशोर ने कुछ और बिस्किट निकालने के लिए कहा। व्यापारी जैसे ही बिस्किट का पैकेट लेने के लिए पीछे की तरफ पलटे, किशोर दुकान के अंदर आ गया। उसे अंदर देखकर उसे वापस बाहर भेजा और वह अंदर गए तो किशोर अंदर पहुंचा और गल्ले से तीस हजार रुपए लेकर दौड़ लगा दी। किशोर को रुपए ले जाते देखकर उन्होंने शोर मचाया, तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और पड़ोसी दुकानदार बिट्टू परमार की मदद से पीछा कर किशोर को पकड़ लिया और उससे रुपए बरामद कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने संदेही किशोर को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी चैक किए तो किशोर घटना को अंजाम देता हुआ कैद हुआ है। वहीं पुलिस को पता चला है कि किशोर एक अन्य किशोर के साथ वहां पर पहुंचा था। अब पुलिस पता लगा रही है कि जिस किशोर के साथ वह आया था, उसने उसे लिफ्ट दी थी या फिर वह भी उसका साथी है।
यह पहला मौका नहीं है इस तरह की वारदात लगातार हो रही है। इससे पहले घोसीपुरा में इसी तरह की वारदात घटी थी और कुछ माह पूर्व इंदरगंज चौराहा स्थित जैन पान भंडार से सिगरेट एक्टिवा सवार लूट ले गए थे। पुलिस अब पकड़े गए चोर से पूछताछ कर अन्य घटनाओं का पता लगाने में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









