विद्यालय के बच्चों ने जाना और समझा, क्या होता है गुड टच बेड टच
Feb 22 2022
ग्वालियर। चाइल्ड कंजरवेशन फाउन्डेशन, देश भर मे बालकों के बीच में जाकर,उत्साहपूर्वक, बच्चों के साथ बाल अधिकार एवम गुड टच बेड टच, पर प्रभावी चर्चा कर रहा है। इसी क्रम में, ओम साईं ग्लोरी स्कूल डीडी नगर परस्कूल के बच्चों एवं स्टाफ के लिए गुड टच बैड टच का आयोजन, चाइल्ड कंजरवेशन फाउन्डेशन के ग्वालियर चंबल संभाग चेप्टर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवम मुय वक्ता डा केके दीक्षित चाइल्ड कंजरवेशन फाउन्डेशन के फाउंडर एवं लीगल सेल मेंबर, अध्यक्षता साईं ग्लोरी स्कूल के संचालक श्रीमती सरिता सिंह ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सिंह ने कहा, कि सभी बच्चों को अपने कर्तव्यों एवम अधिकारों की जानकारी होना चाहिए। यदि उनके अधिकारों का संरक्षण नहीं किया जाता है या उनका अतिक्रमण किया जाता है तो बालक अपनी बात चाइल्ड लाइन नंबर 1098, के द्वारा बाल कल्याण समिति तक पहुंचा सकता है और समस्या का समाधान पा सकता है।
मुख्य वक्ता डा दीक्षित ने बताया कि ऐसा टच जिसके होने से अच्छा लगे वह गुड टच या सेफ टच है लेकिन यदि टच होने से मन को पीड़ा हो, या असहज महसूस करे या शर्मिंदिगी महसूस हो तो उसे बेड टच या अनसेफ टच कहते है। डा दीक्षित ने, बच्चों को डॉल (गुडिया) दिखा कर, बच्चों को समझा कर कहा, बच्चे बेड टच को नो कहना सीखे, जब बालक के साथ पहली बार, बेड टच या अनसेफ टच होता है तो उसे नो कहना है और बताना है कि यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है, ऐसा मेरे साथ, आप दुबारा न करें।
घटना की पूरी जानकारी अपने माता पिता को अति शीघ्र दे और यदि आवश्यकता पड़े तो पुलिस को डायल 100 कर दे। कार्यक्रम का संचालन फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन के अच्छेद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, गीता सूर्यवंशी, पैरामेडिकल छात्र तथा 55 से अधिक बच्चे शामिल हुए।अर्चना मिश्रा, प्रीती बंसल,प्रीती चौहान, सीता कुशवाह, ममता पाण्डेय, निधि मिश्रा, अंजली निर्मल का कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य योगदान रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









