सौंदर्यीकरण के लिए एजी पुल से राजमाता चौराहे तक डिवाडर पर रखे गमले

Feb 22 2022

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर सौंदर्यीकरण के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के पार्क विभाग द्वारा सिटी सेंटर क्षेत्र में राजमाता चौराहे से एजी पुल की ओर डिवाइडर के बीच में 20 गमले रखकर व पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया। निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर सौंदर्यीकरण के लिए निगम के पार्क विभाग द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर के पार्कों के साथ ही विभिन्न चौराहों व डिवाइडरों को हरियाली युक्त बनाया जा रहा है।
इसके साथ ही इन सभी के रख रखाव की जिम्मेदारी क्षेत्र के लोगों को दी जा रही है। इसी के तहत उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नागर द्वारा सिटीसेंटर क्षेत्र में राजमाता चौराहे से एजीपुल की ओर आरोग्यधाम अस्पताल के सामने डिवाइडर के बीच में 20 गमले रखकर उनमें सुंदर पौधे लगाए। इसके साथ ही डिवाइडर के बीच में बोगनबिलिया के पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया गया। इसके साथ ही इनके संरक्षण की जिमेदारी भी क्षेत्र के नागरिकों को दी गई और नागरिकों से यह भी अपील की गई कि इन गमलों व पौधों को नुकसान न पंहुचाएं जिससे हमारा शहर सुंदर दिख सके।