ओबीसी महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Feb 22 2022
ग्वालियरद्ध ओबीसी महासभा छतरपुर के जिलाध्यक्ष पर झूठा प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में ओबीसी महासभा ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुयमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ओबीसी महासभा ग्वालियर के अध्यक्ष राजेश कुशवाह ने बताया कि छतरपुर के ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी के द्वारा धर्म के नाम पर एक महिला को डरा धमकाकर मृत्यु का भय दिखाकर शारीरिक शोषण व अनैतिक कार्य किया गया। महिला जब अपने पति के साथ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए गई तो उसे 27 घंटे बाद भी उसकी एफआईआर नहीं लिखी गई। जब यह मामला ओबीसी महासभा छतरपुर के संज्ञान में आया तो छतरपुर जिला अध्यक्ष के द्वारा पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
इसके परिणाम स्वरूप बदले की भावना से ब्रह्मेश्वर धर्म के अनुयायियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दबाव में जिला अध्यक्ष के ऊपर झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया गया। इसी के विरोध स्वरूप ओबीसी महासभा ग्वालियर ने कलेक्ट्रेट में सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, और ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है। कि उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें। ओबीसी महासभा केकार्यकर्ताओं को संवैधानिक नियमों के अनुरूप समुचित न्याय मिल सके।
अन्यथा की स्थिति में ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के अंदर उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जीतू लोधी, सुरेश कुमार प्रजापति, नरेश चिरोटिया, किशन लाल कुशवाह, होतम सिंह, महावीर सिंह, करतार बघेल, डॉ. राज प्रजापति, बनवारी लाल कुशवाह, देवी प्रसाद यदुवंशी, ज्योति राठौर, हर्षिता गुर्जर, सुनील कुमार, सुबोध पटेल, सुग्रीव सिंह कुशवाह, माखन सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह के साथ ओबीसी महासभा टीम उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









