सीएम ने वीर सावरकर सरोवर, जिला पंचायत भवन का किया लोकार्पण
Feb 22 2022
ग्वालियर। मंगलवार को ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से 2.91 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्वार किए गए वीर सावरकर सरोवर के म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण करते हुए कहा है कि यह ग्वालियर के विकास में एक नया पत्थर होगा। हम सभी को एक साथ आगे बढ़कर एक अदभुत ग्वालियर बनाना है। इतना ही नहीं सीएम ने सिरोल में बने नए जिला पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर को 74 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी वर्चुअल रूप से लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकार्पण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद हैं।
ग्वालियर में मंगलवार की सुबह कई विकास कार्य मूर्त रूप में आए हैं। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्चुअली व केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद उपस्थित होकर 74 करोड़ 95 लाख रुपए के विकास कार्यो के गवाह बने हैं। सबसे पहले सीएम ने सिरोल स्थित नए जिला पंचायत भवन का लोकार्पण किया है। यह भवन कई सुविधाओं से युक्त है। इसके बाद थीम रोड स्थित वीर सावरकर सरोवर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए विकास कार्यो का लोकार्पण किया। यहां करीब पौने तीन करोड की लागत से जीणोंद्वार किया गया है। यहां एक म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है। अब इसको देखने के लिए आम नागरिकों को 30 रुपए का टिकट लेना होगा। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष मनीषा यादव, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी व बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल व जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ।
ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक लाना हमारा संकल्प है
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बात करते हुए कहा है कि वीर सावरकर सरोवर का सौंदर्य देखते ही बनता है। यह तो शुरूआत है बाड़ा आपने देख लिया और इसके बाद अब स्वर्ण रेखा, एलिवेटेट रोड अभी बहुत कुछ बाकी है। स्वच्छता सर्वेक्षण पर बोले हैं कि ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक लाना हमारा संकल्प है। कमलनाथ के चंबल दौरे पर बोले पर हैं कि मेहमानों का स्वागत करना हमारी संस्कृति है आशा है आप ऐसा ही करेंगे।
65 करोड़ की लागत से बना है राजस्व भवन
विवेकानंद नीडम मार्ग पर 65 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि से राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मंडल, आयुक्त भू-अभिलेख व बंदोबस्त तथा संभाग आयुक्त ग्वालियर के कार्यालयों का निर्माण किया गया है। इस भवन में अत्याधुनिक तकनीक से अलग-अलग पार्किंग सहित चार मंजिला संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया गया है। संयुक्त कार्यालय भवन परिसर लगभग 8.80 एकड़ क्षेत्र में फैला है।
3 करोड़ 71 लाख की लागत से बना जिला पंचायत भवन
कलेक्ट्रेट सिरोल रोड़ पर लगभग 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से 3 हजार 280 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अत्याधुनिक जिला पंचायत भवन का निर्माण किया गया है।
इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष मनीषा यादव, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी व बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल व जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद थे। वहीं प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
10 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए था टिकट
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने वीर सावरकर सरोवर के लोकार्पण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदू महासभा के आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक में जन जागरण जागृति आई और वीर सावरकर सरोवर एवं उसमें लगा म्यूजिकल फाउंडेशन फुबारा का लोकार्पण हुआ है, लेकिन वीर सावरकर सरोवर पर म्यूजिकल फाउंटेन का देखने के लिए 30 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लगाकर ग्वालियर वासियों को सौगात दी गई है? यह राशि 10 रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए थी। 26 फरवरी को वीर विनायक दामोदर सावरकर की 56 वी पुण्यतिथि पर यहां अब कार्यक्रम कर सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









