आदर्श कालोनी पार्क का किया लोकार्पण

Feb 21 2022

ग्वालियर। आदर्श कॉलोनी स्थित पार्क का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुष्यंत साहनी, मोहनलाल अरोरा एवं बलवंत मदान एवं हरिओम नागपाल थे। कार्यक्रम में उमेश अरोरा ओमप्रकाश कथूरिया, भरत कथूरिया, सोमनाथ अनेजा, नरेश अरोरा, कमल मिगलानी, हरीश गुरनानी, भूपेंद्र बत्रा, देवेंद्र अरोरा, क्षेत्रीय कार्यकर्ता अयूब खान एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित उपस्थित थे।
लोकार्पण दुष्यंत साहनी एवं बलवंत मदान द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन उमेश अरोरा ने किया पार्क को भव्य एवं अंदर फुटपाथ बनाकर निवासियों की मॉर्निंग वॉक एवं टहलने के लिए एवं बच्चों के खेलने के लिए उसे भव्य रूप एवं सुदृढ़ किया जिससे उस पार्क का उपयोग हो सके एवं देख रहे हो सके। यह काम समाजसेवी दुष्यंतसहानी के सहयोग से किया गया कॉलोनी निवासियों ने श्री साहनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आभार भरत कथूरिया ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने दी।