वृद्ध आश्रम में होने वाली भागवत कथा की आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Feb 21 2022

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में 1 मार्च को होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने की। बैठक में उन्होंने बताया कि वृद्ध आश्रम परिसर में 1 मार्च से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें कलश यात्रा प्रसादी वितरण और अन्य तरह की जिम्मेदारियां आयोजन समिति में सदस्यों को दी गई।  संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की कथा का वाचन भगवताचार्य घनश्याम शास्त्री करेंगे। भागवत कथा में परीक्षित आश्रम के अध्यक्ष पवन भटनागर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी भटनागर रहेंगीं। 
 इस अवसर पर संस्था के नूतन श्रीवास्तव, पवन भटनागर, श्याम श्रीवास्तव,रजनी कुशवाह, ममता भीलवार, अमन श्रीवास्तव कमलेश कुशवाह, सीमा सक्सेना, हरिओम शर्मा, पुष्पा तिवारी, सलोनी अंशुल इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।