चार सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक्स ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
Feb 21 2022
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाद धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम प्रदीप तोमर को ज्ञापन सौंपा। अजाक्स के जिलाध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के स्पेशल कौंसिल व सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला से नवीन पदोन्नति नियम का ड्राफ्ट बनवाया गया। जिसे सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री सिंघवी व उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्री गुप्ता ने संविधान व सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सही बताया है।
यह नवीन पदोन्नति नियम को जल्द लागू किया जाए। इसके साथ ही बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति युद्घस्तर पर की जाए। वहीं आउटसोर्सिंग प्रथा को तत्काल बन्द की जाए या आरक्षण अधिनियम 1994 का पालन सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व आवास भत्ता समय पर दिये जाने की मांग की गई। धरने में अतर सिंह जाटव, मनोहर कटारिया, कमलेश जाटव, विवेक मौर्य, नीरज गोडिय़ा, बीरवल जाटव, विजय सिंघानियां, पिंकी गौड़, नेत्रपाल सिंह, नरेंद्र गोयल, डीएन जाटव, डॉ. नवीन नागर, डॉ. पदम सिंह, अतुल गोडिय़ा, राजवीर मौर्य, शिवरतन उइके, हरिओम शाक्य, गोपाल भोसले, सीएस मौर्य, संजय गोयल, प्रिंस गोडिय़ा, अभिषेक मौर्य, पानसिंह, अरविंद चौरसिया, लोकेन्द्र सिंह, आरके मौर्य आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









