मातृभाषा पंजाबी मेरी विरासत मेरी शान
Feb 21 2022
ग्वालियर। मातृभाषा पंजाबी के प्रति प्यार,प्रचार हेतु पंजाबी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषदद्वारा प्रदेश में अमृत महोत्सव के तहत्र अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के्र उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
मां बोली पंजाबी कार्यक्रम के तहत पंजाबी साहित्य अकादमी और श्रीगुरु नानक देव गुरुद्वारा फूलबाग समिति के संयुक्त तत्वधान में कविता वाचन, संगोष्ठी व्यायान कार्यक्रम गुरुद्वारा फूलबाग में आयोजित किया गया।
प्रारंभ में निदेशक पंजाबी साहित्य अकादमी नीरू सिंह ज्ञानी द्वारा स्वागत उद्बोधन में बताया कि अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद द्वारा कई कार्यक्रम निरंतर किए जा रहे है। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में मां बोली पंजाबी पर बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया। वहीं गुरुद्वारा फूलबाग के ग्रंथी साहिब जतिंदर सिंहद्वारा विस्तार में बताया कि सिख गुरुओं का पंजाबी बोली और लिपि में महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं मुय वक्ता जगदीश कौर द्वारा पंजाबी भाषा उद्भव और विकास पर विस्तार रूप से बताया गया।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित गुरुद्वारा अध्यक्ष जीएस कोचर ने मां बोली पंजाबी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन निरंतर जारी रहने चाहिए ताकि हम अपने देश की विलुप्त हो रही भाषाओं को बचा सके। इस अवसर पर पंजाबी साहित्य तथा पंजाबी समाज में योगदान के लिए कमलजीत सिंह बावा, दिपिंदर कौर अरनेजा, रंजीत कौर, हरविंदर सिंह को पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया।
उधर जीएसजीपीसी ग्वालियर संभाग गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का विशेष सहयोग श्रीगुरु नानक गुरद्वारा नूरगंज में मां बोली पंजाबी के ऊपर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें भी बच्चों ने मां बोली पंजाबी के ऊपर कविताएं एवं साखी सुनाई, जिसमें विक्रम सिंह, मनोहर सिंह, लकी, सनी संधू , वकील सिंह एवं रमनजीत सिंह उपस्थित थे। एवं बच्चों को पुरस्कार दिए गए साथ में गुरु का लंगर भी चखा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









