शिवाजी की जयंती पर युवाओं ने निकाली वाहन रैली

Feb 20 2022

ग्वालियर। छत्रपति शिवाजी की जयंती पर युवाओं ने महाराज बाड़े से शिवाजी उद्यान सिटी सेंटर तक वाहन रैली निकाली। रेली में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर सिटी सेंटर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के स्टेचू पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदीप पाराशर ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम आयोजक गगन जाधव, रोहित ताबे, रवि गरुड़, जय राजे कदम ने सभी उपस्तित लोगो का आभार प्रकट किया रेली में कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार एवं प्रदीप लक्षणे उपस्थिति रहे।