राष्ट्रीयता के प्रतीक व परिचायक थे वीर शिवाजी: ऐरन

Feb 20 2022

ग्वालियर।राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउन्डेशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर रेलवे स्टेशन पर नेकी की दीवार लगाकर जरुरतमन्द लोगों के लिए दैनिक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउन्डेशन के सभागीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। कुछ लोग कहते हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम विरोधी थे, लेकिन ऐसा नहीं था उनके साथ युद्ध में अनेकों सेनापति ओर सहयोगी मुस्लिम थे। 
कार्यक्रम में ऑटो चालकों को एवं महिला श्रमिकों को दैनिक जरूरत का सामान वितरण किया गया। कार्यक्रम में नेहा शर्मा, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अलका गुप्ता, शिवानी मंगल, वन्दना अग्रवाल, प्रियंका खुराना शोर्य अग्रवाल, सुनील गौतम, संजय प्रजापति, महेन्द्र अग्रवाल, प्रसन्न नायक, धुरुप अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी ओर से महिला श्रमिकों एवं दिव्यांग भाइयो को सम्मानित किया।