अभाविप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहे पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
Feb 20 2022
ग्वालियर। तमिलनाडू के तंजावुर में धर्म परिवर्तन के दबाव में आत्महत्या करने वाली छात्रा लावण्या को इंसाफ दिलाने व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को रिहा करने के की मांग को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। विद्याथी परिषद की प्रदेश मंत्री शालीनी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लावण्या को न्याय दिलाने और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। शालिनी वर्मा ने बताया कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई लड़ेगा।
एक लोकतान्त्रिक देश में जबरदस्ती मतान्तरण कराने के क्रम में लावण्या को मृत्यु के गर्त में धकेला गया। आखिर जबरन और लालच देकर मतान्तरण की आवश्यकता क्यों है? कब तक यह खेल चलता रहेगा। शांतिपूर्ण विरोधप्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ को गिरफ्तारी क्यों किया गया। प्रदर्शन के दौरान विनोद कुशवाह, देशराज नरोलिया, ऋषभ शर्मा, मानवता साहू, ऋतिका भदोरिया, वंशिका कश्यप, दामिनी, अंकिता, रागिनी, ऋचा, शेखर, शिवाजित समेत लगभग 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









