पूर्व मंत्री माया सिंह ने बच्चों से रूबरू होकर बच्चों से जाना हालचाल

Feb 20 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मां तुझे सलाम का देशभक्ति का सांस्कृतिक आयोजन 13 फरवरी को स्थानीय इन्द्ररगंज चौराहा पर किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री माया सिंह शामिल हुई थी। इस आयोजन में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों की मंच से प्रस्तुति दी गई। पूर्व मंत्री बच्चों की कला को देखकर आश्चर्यचकित रह गई। उन्होंने सभी बच्चों को एक साथ बुलाकर उनसे बातचीत कर और उन्हें स्वल्पाहार भी करवायेंगी और उनके मन की बात को भी सुनेंगी।
 इसी संदर्भ में रविवार को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर बच्चों के बीचोबीच पूर्व मंत्री माया सिंह उपस्थित हुई, संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने मां तुझे सलाम के आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को माया सिंह से रूबरू कराया और पूर्व मंत्री माया सिंह ने प्रत्येक बच्चों के साथ बातचीत की और हाल चाल जाना और प्रत्येक बच्चों से बोला की हम आज आपके पास आपके दोस्त बनने आये है, और बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की। सभी बच्चे माया सिंह के साथ फोटो खीचवाते नजर आए।  इसमें अभिभावक भी पीछे नहीं रहे, एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल, सुरेश चंद्र गुप्ता कस्तबार, अशोक जैन, डाक्टर मनीष रस्तोगी, मोहन अग्रवाल, अमित जैन व शिवम भी इस मौके पर उपस्थित थे।