फसाड लाइटिंग अन्तर्गत तिरंगा थीम पर रोशन हुआ बैजाताल

Feb 19 2022

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित फसाड लाइटिंग परियोजना शहरवासियों व सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी है। महाराज बाड़ा, ग्वालियर फोर्ट, एमएलबी कॉलेज सहित शहर के ऐतिहासिक स्थलों को वॉर्म हेरिटेज लाइटिंग से रोशन किया गया है। शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने तथा शहर में लोकप्रिय स्थलों को आकर्षक बनाने की दृष्टि से परियोजनाओं का क्रियान्वयन ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। चौपाटी, सेल्फी प्वाइंट, यूजीयम, टाउन हॉल आदि स्थलों को स्थानीय लोगों व सैलानियों द्वारा सराहा जा रहा है। इसी क्रम में शहरवासियों के इस वीकेंड को खास बनाने के लिये बैजाताल पर लगी फसाड लाइटिंग को तिरंगा थीम पर प्रकाशित किया गया। तिरंगा थीम की लाइटिंग से यहां का समां देखते ही बना व लोगों ने नौकायन व भ्रमण करते फोटो लिये।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फसाड लाइटिंग परियोजना में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऐतिहासिक स्थलों को प्रकाशित किया गया है। इन सभी लाइटों को एकीकृत करने का कार्य अंतिम चरण में है तथा शीघ्र ही कमांड कंट्रोल सेंटर से इन्हें एक साथ संचालित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि महाराज बाड़ा, बैजाताल, ग्वालियर फोर्ट पर फसाड लाइटिंग के फोटो व वीडियो आजकल वायरल हो रहे हैं।