गाडिय़ां भिडऩे पर गुत्थमगुत्था, लड़की ने भी मारा तमाचा
Feb 19 2022
ग्वालियर। कार सवारों ने छात्रा और उसके भाई की बीच रोड पर पिटाई की। छात्रा का मुंह नोंच दिया। पीटनेवाले दो आरोपियों में एक महिला है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर ने बाइक को ओवरटेक करते हुए कार स्पीड में मोड़ दी। पीछे बाइक पर आ रहे भाई-बहन कार से टकरा गए। आरोपी कार से उतरे और भाई-बहन पर टूट पड़े। लोगों के मुताबिक गलती कार चला रहे युवक की थी। उसने गलत टर्न लिया था।
यह पूरा ड्रामा फूलबाग पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार गोपाल मंदिर की ओर से आ रहे थे। गलत टर्न लेने पर उनकी कार से पीछे आ रही बाइक टकरा गई। इससे तैश में आकर कार चला रहा युवक बाइक चला रहे लड़के पर टूट पड़ा। बहन ने भाई को बचाने की कोशिश की तो कार में सवार महिला ने उसके बाल पकड़ लिए। कहा- लड़कों के बीच में तुम मत बोलो। महिला ने छात्रा का मुंह नोचते हुए पिटाई की। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा और उसका भाई विरोध कर रहे हैं, लेकिन कार सवार उन पर हावी हो रहे हैं। लोग भी कार सवारों की ही गलती बता रहे हैं।
जिस कार में सवार युवक और महिला ने मारपीट की है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी08सीबी-2221 वीडियो में दिख रहा है। जब इस रजिस्ट्रेशन को सर्च किया गया तो यह विनयनगर निवासी किसी प्रवीण राजपूत के नाम पर दर्ज बता रहा है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है। किसी ने भी मामले में शिकायत नहीं की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









