सेल्स ऑफीसर के फ्लैट से नगदी, डायमण्ड व जेवर पार

Feb 19 2022

ग्वालियर। परिवार के साथ ओरक्षा दर्शन करने गए एक सेल्स ऑफिसर के फ्लैट के ताले चटकाकर चोर नगदी 12 हजार रुपए के साथ ही डायमण्ड सेट सहित सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवा अपार्टमेंट की है। घटना का पता सुबह चला जब पीडि़त वापस आया तो अपार्टमेंट के ताले चटके हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवा अपार्टमेंट निवासी अनुराग शर्मा पुत्र शंकर लाल शर्मा एक निजी कंपनी में सेल्स ऑफीसर हंै। वह ओरक्षा रामलला के दर्शन करने गए थे और फ्लैट का ताला डाल गए थे। जब वह वापस आए आए तो फ्लैट के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोर यहां से नगदी 12 हजार रुपए के साथ ही डायमण्ड सेट, सोने व चांदी के जेवरों के साथ ही अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब वह वापस आए तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
वारदात को अंजाम देने आए दो चोर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
एसएएफ जवान के घर चोरों का धावा 
गिरवाई थाना क्षेत्र के महेशपुरा निवासी वसंत राम अहिरवार एसएएफ में जवान है। बीते रोज वह अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने के लिए निवाड़ी गए थे और घर पर ताले डाल गए थे और घर की देखभाल के लिए पास ही रहने वाले रिश्तेदार को बोल गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटकाएं और अलमारी में रखे दस हजार रुपए के साथ ही सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
दर्शन करने गए दंपति के घर से जेवर, नगदी पार
जनकगंज थाना क्षेत्र के खासगी बाजार स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला कमला भवन निवासी 68 वर्षीय दिलीप कुमार खण्डालकर पुत्र रामकृष्ण खण्डालकर शाम करीब छह बजे पत्नी दीर्धा खण्डालकर के साथ राम मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया, इसके बाद घर में रखे चालीस हजार रुपए नगदी के साथ ही दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चांदी की पायल तथा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। वारदात का पता तब चला जब दंपति वापस आए तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
ऑफिस का ताला चटकाकर नगदी व कम्प्यूटर पार
पड़ाव थाना पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरी निवासी आशीष पुत्र जगमोहन शर्मा का गांधी नगर में आफिस है। बीते रोज जब वह ऑफिस पहुंचे तो वहां के ताले चटके मिले। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।