24 घंटे में छात्रा से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को दबोचा लूटा मोबाइल व दो बाइक भी बरामद

Feb 19 2022

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के पास बाइक सवार बदमाश शिवाजी नगर निवासी कीर्ति पुत्री सत्यनारायण शर्मा का मोबाइल छीनकर भागे थे। पुलिस ने बदमाशों को 24 घंटे में छात्रा से मोबाइल लूट कर फरार हुए दो लुटेरों को थाटीपुर थाना पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए लुटेरों में दो लुटेरे यूपी के है और उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है। 
एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि गत रोज शिवाजी नगर निवासी कीर्ति शर्मा से कोचिंग से लौटते समय दो बाइक सवार बदमाश 30 हजार रुपए का मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। छात्रा ने बाइक के आखिरी चार नंबर पुलिस को बताए। इन नंबरों के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक का पता चल गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लुटेरों को तो दबोच लिया, लेकिन एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए लुटेरों की पहचान दीपक कंजर, भोलू कोरकू निवासी यूपी के रूप में हुई, जबकि भागने वाले की पहचान संदीप कोरकू के रूप में हुई।
पुलिस दबिश का पता चलते ही भोलू भाग निकला तो पुलिस ने पीछा किया तो पता चला कि वह भिण्ड की तरफ भागा है, इसका पता चलते ही भिण्ड पुलिस की मदद ली और मेहगांव पर चेकिंग शुरू कराई और आरोपी को मेहगांव से दबोच लिया। वहीं पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी भोलू पूर्व में तिहाड़ में भी बंद हुआ है। अब पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुट गई है। 
पुलिस ने छात्रा द्वारा बताए बाइक के आखरी चार अंकों की तलाश की तो पता चला कि इस नंबर की कुल 52 बाइक है। इसका पता चलते ही पुलिस ने सभी नंबर तलाशे और इलाके के सीसीटीवी कैमरों में तलाश की तो पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची और उन्हें दबोच लिया। 
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि छात्रा से लूट करने वाले तीन बदमाशों को दबोचा है, पकड़े गए बदमाशों में दो बदमाश यूपी के है। आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य खुलासे हो सकते है। फिलहाल बदमाशों से छात्रा से लूटा मोबाइल, एक हजार रुपए के साथ ही दो बाइक बरामद हुई है।