1 लाख 24 हजार रूपये कीमत का दो तस्करों से पुलिस ने 15 किलो गांजा पकड़ा

Feb 19 2022

ग्वालियर। पुलिस ने दो तस्करों से15 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर कहां सप्लाई करना था इसकी जानकारी ले रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पड़ाव क्षेत्र स्थित लोको माता मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा लिये घूम रहे हैं। अधिकारियों ने पड़ाव पुलिस को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकडऩे के लिए कहा। 
पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची। पुलिस को मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग तथा सामान लिये बैठे दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों संदिग्घ को धर- दबोचा, पूछताछ करने पर उन्होंने अपने आप को दिल्ली का रहने वाला बताया।
संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजे के पैकेट मिले, जिसमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 15 किलो 500 ग्राम कीमत लगभग 1 लाख 24 हजार रूपये का जप्त किया गया। पड़ाव पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्करों से गांजा जप्त कर आरोपियों से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है।