पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, माल को खरीदने वाला एक ज्वेलर्स भी पकड़ा
Feb 19 2022
ग्वालियर। ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लाखों रुपए के जेवरात चुराने वाले 3 बदमाशों को दबोच लिया है, इनके साथ ही पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले सराफा व्यवसायी भी हिरासत में लिया है।
इन सभी के कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए है। पूछताछ करने पर पकड़े गए चोरों ने अपना नाम धर्मपाल, महेंद्र पाल, निम्बा प्रजापति और बेटू अग्रवाल बताए हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी बदमाशों से उनके द्वारा शहर में की गई अन्य चोरी के बारे में जानकारी ले रही है।
चोरी का माल खरीदात था ज्वेलर्स
ग्वालियर के फोर्ट रोड़ स्थित श्रीजी साईं ज्वेलर्स पर 30 जनवरी की रात चोरों ने सेंधमारी की थी। चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान में पीछे नाले के रास्ते सेंध लगाई थी। चोरों ने दुकान में रखी करीब 6 किलो चांदी और ज्वेलरी उड़ा ली थी। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रमटापुरा के पास कुछ लोग चोरी की चांदी बेचने की फिराक में है, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद तीन शातिर चोर और उनसे चोरी के गहने खरीदने वाले सराफा व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की घटना को कुबूल कर लिया।
पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने इनसे चोरी के माल को खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को भी पकड़ा है आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक देसी कट्टा भी मिला है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिससे चोरी की इन वारदातों का पता चल सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









