शनिवार को 12वीं के हिन्दी के पेपर में रही कड़ी सुरक्षा

Feb 19 2022

ग्वालियर। शनिवार को हायर सेकेण्डरी की हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। यह दूसरा पेपर है। इसके लिए बड़ी संख्या में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें से कई संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस तैनात रहेगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1 बजे तक चली। संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर एक-चार का पुलिस का गार्ड लगाया गया। पुलिस के अलावा नगर सैनिकों की ड्यूटी भी लगाई गई। परीक्षा कक्ष में किसी भी परीक्षार्थी व शिक्षक को मोबाइल ले जाने की पात्रता नहीं थी।