जेयू: बीएससी नर्सिंग के परीक्षा परिणामों की होगी पुन: समीक्षा विद्या परिषद की वार्षिक बैठक में हुए निर्णय

Feb 18 2022

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के टंडन सभागार में शुक्रवार को विद्या परिषद की वार्षिक बैठक हुई। कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. सुशील मंडेरिया सचिव रहे। सबसे पहले कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी की प्रथम बैठक होने के कारण सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक में 11फरवरी को घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय व चतुर्थ वर्ष की कक्षाओं के परीक्षा परिणामों को परीक्षा समिति की ओर पुन: समीक्षा के लिए प्रेषित करने का निर्णय हुआ। 
बैठक में प्रो. डीएन गोस्वामी, प्रो. जेएन गौतम, डॉ. हरेंद्र शर्मा, प्रो. योगेश उपाध्याय, प्रो. एसएन महापात्रा, प्रो. एसके गुप्ता, प्रो. एके सिंह, प्रो. एसके सिंह, डॉ. केशव सिंह गुर्जर, प्रो. उमेश होलानी और प्रभारी वित्त नियंत्रक डॉ. राजीव मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।