जेयू में इंटरनल फ्लाइंग स्क्वाड का किया गठन, वीक्षक ने नकल करते एक को पकड़ा

Feb 18 2022

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में चल रही परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को इंटरनल फ्लाइंग स्क्वाड यानि कि आंतरिक उडऩ दस्ते  का गठन किया गया। केंद्राध्यक्ष डॉ. नवनीत गरूड़ ने बताया कि  महिला परीक्षार्थियो की संख्या अधिक होने के कारण आंतरिक उडऩ दस्ते में महिला वीक्षकों को भी शामिल किया गया है एवं प्रत्येक परीक्षार्थी की सीट पर तलाशी ली गई। सुबह की शिफ्ट में एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्टेऊेशन की एक छात्रा को नकल करते हुए वीक्षक ने पकड़ा और उसका अनुचित साधन इस्तेमाल करने का प्रकरण बनाया। छात्रा के पास हाथ से लिखी पर्ची बरामद की गई। 
दो पालियों में हुई परीक्षा में सुबह की पाली में 468 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इनमें बीकॉम एलएलबी, एमजेएमसी, एमकॉम, एमबीए, एमएससी और बीफार्मेसी के छात्रों ने परीक्षा दी। शाम की पाली में 545 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें एमसीए, एमकॉम, एमएससी, एमए, एलएलएम के छात्रों ने परीक्षा दी।