वन वे का उल्लंघन करने पर की चालानी कार्रवाई

Feb 18 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के द्वारा बढ़ती हुई दुघटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक मध्य/यातायात अभिनव चौकसे आईपीएस सर के मार्गदशन में ट्रैफिक डीएसपी नरेश्र अन्नोटिया, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, टीआई ट्रैफिक बैजनाथ प्रजापति, कुलदीप राजपूत, टीआई बीएस बिसारिया, सूबेदार हिमांशुतिवारी, सूबेदार अभिषेक रघुवंशी और ट्रैफिक बल के साथ इंदरगंज, दौलतगंज, लक्ष्मी बाई समाधि के सामने, नारकोक्टिस मुरार, आदि स्थानों पर वनवे का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।