10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू, कड़ी चैंकिंग के बाद मिला प्रवेश
Feb 18 2022
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था और जांच अच्छे से हो पाए, इसलिए सभी परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले बुलाया गया। परीक्षा के लिए जिलेभर में 95 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 41 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र हैं। हालांकि अफसर ने कहा कि सभी केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया, लेकिन कई केंद्रों पर तापमान मापने के उपकरण ही मौजूद नहीं थे। जिस केंद्रों पर थर्मल गन थी, वहां पहले परीक्षार्थियों के शरीर का तापमान नापा गया। उसके बाद उन्हें मास्क पहनने की हिदायत के साथ केंद्र में प्रवेश दिया गया।
केंद्रों पर कोविड लक्षणों वाले या कोविड पाजिटिव परीक्षार्थियों के लिए आइसोलेशन रूम का भी इंतजाम किया गया था। इस परीक्षा में 29309 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। जिनमें 26095 नियमित परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों से फर्नीचर संबंधी शिकायतें मिलीं, क्योंकि हाई स्कूल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं और उनके अनुरूप केंद्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस दौरान केंद्रों के आसपास खड़े संदिग्ध लोगों को वहां से हट जाने के लिए भी कहा गया।
बोर्ड परीक्षा के दौरान निजी स्कूल और कोचिंग संचालक अपना रिकार्ड बेहतर करने के लिए परीक्षार्थियों को नकल कराने के प्रयास करते हैं। ऐसे में इन संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे केंद्रों से दूर रहें। यदि कोई भी निजी स्कूल या कोचिंग संचालक परीक्षा केंद्रों के पास नकल के इरादे से नजर आता है, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1973 के तहतकार्यवाही की जाएगी। इस आशय की सूचना सभी परीक्षा केंद्रों पर बैनर
लगाकर भी चस्पा की गई है।
पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी हाईस्कूल के पहले पेपर के दौरान शहर के कई केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई और उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशकत करनी पड़ी।
शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा का पहला पेपर होने के कारण केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं का सुबह से ही जमावड़ा लगना शुरू हो गया और छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़ेइसके लिए केन्द्रों पर तैनात स्टॉफ द्वारा्र प्रारंभिक पड़ताल कर छात्र- छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया।
व्यवस्थित रूप से परीक्षा आयोजित हो इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासनके साथ-साथ शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारीकी और सभी केन्द्रों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा तथा केन्द्र पर प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा संदग्धि दिखने वाले व्यक्ति को पूछताछ करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केन्द्रों परशांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई।
पहली बार बोर्ड परीक्षा देने का डर दिखा छात्रों में
हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं में पहली बार बोर्ड परीक्षा देने का डर दिखा और छात्र-छात्राएं डरे-सहमे से केन्द्रों पर पहुंचे हालांकि जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की पूरी तैयारी की थी उन्होंने बेझिझक होकर परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश किया और परीक्षा दी लेकिन जिनकी तैयारी पूरी तरह से नहीं थी उनमें डर का माहौल नजर आया।
नकल रोकने पर रहा विभाग का फोकस
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा का महाकुंभ शुरू हो गया है। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग का पूरा-पूरा फोकस नकल रोकने और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित कराना है। इसके लिए जिलेभर में तैनात उडऩदस्ते परीक्षा प्रारंभ होने के साथ ही केन्द्रों पर भ्रमण कर रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी ने कहा कि सभी केन्द्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुएपरीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









