हास्य नाटक मिस आलूवालिया की रिहर्सल प्रारंभ

Feb 17 2022

ग्वालियर। रंग सारथी एवम् एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हास्य नाटक मिस आलूवालिया का मंचन 13 मार्च को किया जाना है। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी रविन्द्र जगताप के निर्देशन में किया जा रहा है। इस हास्य नाटक की सम्पूर्ण टीम तैयारियों में जुट गई है, और जोर शोर से रिहर्सल प्रारंभ कर दी है। नाट्य निर्देशक रवीन्द्र जागतप ने बताया कि संध्या छाया, हास्य नाटक मेरी पत्नी का पति युवा अजब बूढ़े गजब जैसे नाटकों की सफलता के बाद हास्य नाटक मिस आलूवालिया का मंचन की तैयारियों की जा रही है। इस नाटक का मंचन 13 मार्च को स्थानीय नाट्य कला मंदिर दाल बाजार में आयोजित किया जाएगा।