हिन्दू महासभा ने वीर सावरकर मार्ग की नाम पट्टिका लगाई

Feb 17 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के तत्वाधान में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा पर अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि वीर सावरकर सरोवर (प्रतिमा स्थल), महादजी शिंदे प्रतिमा स्थल, शीतला सहाय प्रतिमा स्थल, माढरे माता चौराहे का स्थान पर हिंदू भाइयों ने 11 वीर सावरकर मार्ग की नाम पट्टिकाएं लगाकर नागरिकों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। 26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि के पूर्व सड़क का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। युवक हिंदू महासभा के जिला संयोजक पवन माहौर ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रतिमा स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।