दिल्ली से तीन धरे, एक की तलाश वारदात में प्रयुक्त कार व चोरी का माल बरामद
Feb 17 2022
ग्वालियर। चार दिन पहले हुृई डॉक्टर व उसके भाई के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को हजीरा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दिल्ली से पकड़ा है। तीन चोरों और वारदात में प्रयुक्त कार तथा चोरी किए गए माल को पुलिस जब्त कर ले आई है। जबकि अभी एक चोर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद शहर के साथ ही अन्य जिलों की बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि नौ फरवरी की रात सुभाष नगर काली माता मंदिर के सामने रहने वाले डॉक्टर पूरन सिंह राठौर पुत्र जगन्नाथ सिंह राठौर व उनके भाई के घर से चोरों ने नगदी करीब आठ लाख रुपए व जेवर उस समय चोरी कर ले गए थे जब दोनों परिवार डॉक्टर की बेटी भावना की शादी करने के लिए गार्डन में गए थे। इसी बीच चोरों ने दोनों घरों में वारदात को अंजाम दिया था। वारदात का पता चलते ही एसएसपी अमित सांघी ने घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच व हजीरा थाना पुलिस की दो टीमों को लगाया।
कार के नंबर से मिला सुराग
वारदात का पता लगाने में जुटी पुलिस ने जब आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक आई20 कार व चार बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद मिले। इसके बाद पुलिस ने शहर तथा शहर में आने जाने वाले मार्गों के कैमरे खंगाले तो पता चला कि कार दिल्ली की तरफ निकली है। इसका पता चलते ही दोनों टीमों ने इस मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए दिल्ली जा पहुंची और इसके बाद दिल्ली के 100 कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने चोरों को धर लिया।
पुलिस ने जहागीरपुरी और संगम विहार गली नंबर दो में दबिश देकर राहुल रावत, समीर शेख और इकरार खान को पकड़ लिया और इनसे वारदात में प्रयुक्त कार के साथ ही चोरी किया हुआ कुछ माल बरामद कर लिया। जबकि शेष माल फरार आरोपी पीटर उर्फ चाचा उर्फ दानिश के पास बताया है। एक पुलिस पार्टी पकड़े गए चोरों और बरामद कार व चोरी के माल को लेकर वापस आ गई है, जबकि दूसरी टीम फरार चोर की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस टीम को चोरों को दिल्ली में पकडऩे में चार दिन लगे, क्योंकि पुलिस के पास सिर्फ कार का नंबर था और कुछ फुटेज और दिल्ली में लोकल सपोर्ट ना होने के कारण पुलिस टीम ने कई कॉलोनियों और घरों में तलाशा, तब कहीं चोर हाथ आए।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि डॉक्टर के घर चोरी करने वाले तीन चोर पुलिस के हाथ लगे हैं, जबकि एक की तलाश में पुलिस पार्टी दबिश दे रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए चोर दिल्ली से चोरी करने आते थे। पूछताछ के बाद कई बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









