बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ शुरू -पहले दिन सेंटरों पर रहा अफरा-तफरी का माहौल

Feb 17 2022

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षा की शुरूआत गुरूवार १७ फरवरी को 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर से हुई। इस परीक्षा में 20708 छात्र शामिल हुए। परीक्षा के लिए जिलेभर में 95 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 41 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र हैं। इस परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण परीक्षार्थी तय समय से काफी समय पहले ही सेंटरों पर पहुंच गए। पहले दिन सेंटरों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।छात्र-छात्रओं को अपनी सीट तलाशने में थोड़ी परेशानी हुई। 
कोविड दिशा-निर्देशों के तहत थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजेशन और बैठक व्यवस्था बनाने में पहले दिन समय लगा। इसी कारण परीक्षार्थियों को जल्दी बुलाया गया है। परीक्षा मेंनकल को रोकने के लिए उडऩदस्ते सेंटरों पर चकर लगाते रहे जिसके कारण जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन परीक्षा आयोजित हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर नजदीकी थानों के पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहे।
संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से नियुक्त प्रेक्षक तैनात रहे। परीक्षा को लेकर जहां छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं प्रशासन भी नकल को रोकने के लिए पूरी तरह से कमर कसकर बैठा है। सभी केन्द्रों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई बाहरी तत्व केन्द्रों में ना प्रवेश कर सके और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सपन्न हो सके। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस अन्य सालों की अपेक्षा माह फरवरी में ही बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ प्रारंभ हो गया है और होलीसे पहले ही बोर्ड परीक्षा पूरी कर ली जाएंगीं।
इससे छात्र-छात्राएं होली का पर्व उत्साह के साथ मना सकें। इससे पहले बोर्ड परीक्षाएं होली के बाद में या फिर होली पर्व के बीच में होती थीं जिसके कारण छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ ना तो पर्व मना पाते थे और ना ही परीक्षा की तैयारी कर पाते थे।
भ्रमण करते रहे उडऩदस्त
पेपर प्रारंभ होने के साथ ही उडऩदस्ते सेंटरों का भ्रमण करने के लिए निकले और केन्द्रों पर पदस्थ स्टॉफ से जानकारी ली। जिस केन्द्र पर बाहरी तत्व नजर आया उसे पुलिस बल ने खदेड़ा। 
कोविड का पालन कराया गया
चूंकि इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। ऐसे में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा दे सकें इसका भी ध्यान रखा गया और कोविड दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। मास्क और सामाजिक दूरी का भी खयाल रखा गया। सभी छात्र-छात्राओं को मास्क लगाने के बाद ही केन्द्र पर प्रवेश दिया गया। 
केन्द्र पर आने-जाने वाले रखी नजर
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हो सके इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैनात स्टॉफ के अलावा स्थानीय पुलिस बल को भी तैनात किया। पुलिस बल ने सेंटर पर आने-जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखी और जो भी संदिग्ध नजर आया उससे पूछताछ की। 
पेपर वायरल होने से विद्यार्थियों में रहा असमंजस का माहौल
कक्षा बारहवीं की परीक्षा प्रारंभ होने से एक दिन पहले अंग्रेजी का पेपर बायरल होने से छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई और छात्र-छात्राएं देररात तक आपस में अपने मित्रों और शिक्षकों से जानकारी लेते रहे कि पेपर होगा कि नहीं। बायरल पेपर की शिक्षा विभाग ने पड़ताल की तो बायरल पेपर पूरी तरह से फेंक निकला। वायरल पेपर और ओरिजनल पेपर बिल्कुल अलग है। केवल छात्र-छात्राओं को भ्रमित करने के लिए यह कृत्य किया गया था। पड़ताल करने के बाद शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली और पहला पेपर निर्धारित समय पर प्रारंभ हुआ। 
जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी ने बताया कि जो पेपर बायरल हुआ था उसका ओरिजनल पेपर से मिलान किया गया जिसमें बायरल पेपर पूरी तरह से फैंक पाया गया। बायरल पेपर और ओरिजनल पेपर में दूर-दूर तक प्रश्न नहीं मिले। यहकेवल छात्र-छात्राओं को भ्रमित करने का कृत्य किया गया। गुरूवार को निर्धारित समय पर पूरे जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भी छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी केन्द्रों पर उडऩदस्तों ने नजर रखी।