पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे, 12 चोरी के वाहन मिले

Feb 16 2022

ग्वालियर। चोरी की बाइक बेचने आए दो चोरों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मोतीझील के पास से पकड़ा है। पकड़े गए वाहन चोरों से पूछताछ के बाद कुछ ही घंटों में पुलिस ने चोरी के 12 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी हुई है। अफसरों की माने तो पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद चोरी के अन्य वाहनों का सुराग तो मिलेगा। साथ ही इनके अन्य साथी भी हाथ आएंगे।
थाना प्रभारी बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो सदेही चोर चोरी की बाइकें बेचने के लिए मोतीझील पर आए हैं। सूचना पर पुलिस टीम को संदेहियों को दबोचने के लिए पहुंचाया। पुलिस टीम को देखते ही दो युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है और वह उन्हें बेचने के लिए आए थे। पकड़े गए चोरों से अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए संदेहियों की पहचान विजय श्रीवास व शाहिद खान निवासी गोहद के रूप में हुई। साथ ही पता चला कि पकड़ा गया शाहिद खान शंकरपुर में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो पहले आरोपी पुलिस को टहलाते रहे और जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की तो पकड़े गए चोरों ने चोरी की हुई 12 बाइकें बरामद कर ली है।