भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के लिए गिर्राज जी परिक्रमा की लगाई

Feb 16 2022

ग्वालियर। बुधवार कोमाघ पूर्णिमा के अवसर पर शहर में स्थित गिर्राज जी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। भक्तों ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई और घर-परिवार व समाज की सुख-समृद्धि व शांति के लिए कामना की। इस अवसर पर पुराना हाईकोर्ट स्थित गिर्राज जी मंदिर पर बड़ी संया में भक्तों ने परिक्रमा लगाई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। जो देर रात तक अनवरत रूप से जारी रहा। जिसे जो मंदिर नजदीक लगा उसने वहां पहुंचकर परिक्रमा लगाई और पूजा- अर्चना की।