17 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ होगा शुरू परीक्षा केन्द्रों पर होने लगी तैयारिया
Feb 16 2022
ग्वालियर। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं आज 17 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं के महाकुंभ को लेकर शहर के परीक्षा केन्द्रों पर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने भी परीक्षाए शांतिपूर्ण तरीके से सपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। अभी दो दिन से जहां ग्रामीण और शहरी परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्षा सामग्री का वितरण किया जा रहा था वहीं अब परीक्षा केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था व अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि परीक्षा में छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा डयूटी में तैनात स्टॉफ द्वारा टेबिलों पर छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
उधर जिला प्रशासन ने भी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा में नकल रोकने और परीक्षाशांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए दलों का गठन किया है यह दल परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









