ट्रांसजेंडर्स के संघर्ष जीवन थीम पर कार्यशाला आयोजित
Feb 16 2022
ग्वालियर। उड़ान हौसलों की संस्था एवं माधव विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में ट्रांसजेंडर्स के संघर्ष जीवन का थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रिया बाई, सेफाली बाई, काजल बाई, ने अपना पक्ष रखते हुए झकझोर देने वाला उद्बोधन जब मंच से शेयर किया तो फैकेल्टी और छात्र-छात्राएं भावुक हो गए।
उन्होंने कहा कि हम आपकी खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं आपको सदा खुश रहने का आशीष देते हैं फिर यह समाज क्यों हमें वह आदर और सम्मान एवं स्नेह नहीं देता जिसके हम हकदार हैं क्यों समाज हमारे साथ कदम कदम पर भेदभाव करता है। उच्चतम न्यायालय ने एवं विधायिका ने किताबों में तो हमें यह सम्मान और हमारा अधिकार दिला दिया किंतु व्यवहारिक जीवन में आज भी हर कदम पर हम भेदभाव के शिकार हो रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ निति पांडे ने कहा केवल कानून बना देने मात्र से इन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल सकती जब तक की समाज अपनी दूषित मानसिकता को बदल नहीं लेता उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर यह शपथ ली कि हम सब समाज को जागरूक करेंगे। ताकि सभी के साथ एक समान व्यवहार हो और सभी गरिमामय जीवन जिए इस अवसर पर उड़ान हौसलों की संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा सीता पाणीग्राही ने कहा कि मैं इन सब से व्यक्तिगत रूप से परिचित हूं यह मेरी बहने हैं और मैं इनके हर कदम पर इनके साथ हूं। कार्यक्रम में सौरभ शर्मा, आकाश यादव,नवनीत चौधरी, सुकृत शर्मा, शिशुपाल गुर्जर सहित कार्यक्रम में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









