जेसी आई ग्वालियर क्लासिक ने वेलेंटाइन सेलीब्रेशन किया

Feb 16 2022

ग्वालियर। जेसी आई क्लासिक द्वारा वेलेंटाइन डे के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेस्ट कपल, अर्ली बर्ड, चेयर रेस, फनी चेम्प व किड्स कॉंटेस्ट इत्यादि गेम्स आयोजित हुये। कार्यक्रम  एक निजी होटल फूलबाग पर सम्पन्न हुआ। रेड एंड ब्लैक ड्रैसअप कपल ने रोजबड देकर एक-दूसरे को प्रपोज किया। सभी कॉम्प्टीशंस के विजेताओं को आकर्षक उपहार दिये गये। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष आशीष जैन ने दिया व आभार सचिव कुलदीप चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पीसी दिलीप जैन थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशीष जैन, सचिव कुलदीप चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, सीपी एस राजपूत, योगेश शर्मा, मोहित राठौर, कैलाश मोदी, राजीव मित्तल, संजय जैन, केके राय, मुकेश वर्मा, संजीव गुप्ता, हर्ष शाक्यवार, मयंक जैन, आशु शर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।