पुलिस ने तस्कर से 1 लाख 68 हजार का 21 किलो गांजा किया बरामद
Feb 16 2022
ग्वालियर। पड़ाव थाना पुलिस ने रेलवे पटरी के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 लाख 68 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपी से उसके नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जिससे उसके नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना ने आरपीएफ टीम से समन्वय करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान गाटर वाली पुलिया, रेल्वे पटरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग तथा सूटकेश लिये खड़ा दिखा। पूछताछ करने पर उसने अपने आप को जिला टोंक (राजस्थान) का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग व सूटकेश से तीन-तीन पैकेट मिले, जिसमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 21 किलो कीमत लगभग 1 लाख 68 हजार रूपये का जप्त किया गया। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना पड़ाव में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना, प्रकाश चन्द्र चैहान, दीपेन्द्र सिंह राजावत, चन्द्रपाल सिंह चैहान, शिवकुमार पाठक, जितेन्द्र रावत, अवेधश सिंह तोमर, इन्दु शर्मा, अवधेश गुर्जर रविन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह, शिवनन्दन शर्मा, अनिल सिंह, राजकुमार तोमर, शकील खान की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









