माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Feb 15 2022

ग्वालियर। दीनदयाल नगर पार्क में मातृ-पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सनातन सपूतों ने अपने माता पिता का पूजन परिक्रमा कर्र आशीर्वाद ग्रहण किया। युवा सेवा संघ के तत्वाधान में विश्व भर में मनाए जारहे वेलेंटाइन डे के एवज में मातृ पितृ पूजन दिवस धूम धाम से डीडी नगर पार्क में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गोयल अध्यक्ष खाद एवं बीज निगम केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं अध्यक्षता बलबीर सिंह तोमर पार्षद, हरी सिंह तोमर, अनिल मिश्रा, जेपी मिश्रा रज्जन सिंह भदौरिया रहे।
समापन पर माता पिता गुरु की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। विशेष रूप से शामिल होने वालों में पदाधिकारी गण मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ,प्रधान भदौरिया, आदित्य भदौरिया,मनीष तोमर, सीबी शर्मा, ओपी बाथम, जयंत नागपाल, हिमांशु नागपाल, हितेश चितोरिया महिला मंडल की कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, रामू रामानी, माला मिश्रा कृष्णा परमार समेत सैकड़ों भक्त गण इत्यादि है।